भिवानी: एनएसएस के 56वें स्थापना दिवस पर गांव बजीणा स्थित पीएश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित
इस मौके पर विद्यार्थियों को एनएसएस का महत्व बताने के साथ-साथ उन्हे जीवन में स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ रहने बार भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के नारे के साथ जागरूकता रैली एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुमेर सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसे विद्यालय प्रभारी शैलैश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।