भिवानी: चुनाव में अनुचित संसाधनों का प्रयोग नहीं होने देंगे: जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक, टीमों की पैनी नज़र
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि चुनाव के दौरान जिला में किसी भी कीमत पर अनुचित संसाधनों का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। उपयुक्त स्थानीय हुड्डा पार्क में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निवार्चक सहभागिता (स्वीप) अभियान के तहत नगर परिषद की कचरा उठाने वाली गाडिय़ों को हरी झंडी दिखाने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।