भिवानी: गांव मित्ताथल में पहाड़ी मधुमक्खी के काटने से बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को दिए बयान में गांव मित्ताथल निवासी मोनू ने बताया कि उसका पिता 63 वर्षीय सुरेश खेतीबाड़ी करता था। 20 सितंबर को उसका पिता सुरेश खेत में काम कर रहा था। अचानक ही पहाड़ी मधुमक्खी ने उसके पिता सुरेश को काट लिया, जिसके कारण उसके पिता की तबीयत बिगड़ गई।