देवबंद: भाजपा कार्यकर्ताओं में सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में जाने का जोश, बारिश के बावजूद सभा में हुए शामिल
बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। देवबंद नगर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा नेता अरुण गोयल के नेतृत्व में पूरे जोश और उत्साह के साथ दोपहर 12 बजे सभा स्थल के लिए रवाना हुए।