गोरखपुर: गोरखपुर में तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार किशोर को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के नाहरपुर के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल डंपर के अगले हिस्से में फंस गई और चालक किशोर को साइकिल समेत करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही