मुरैना नगर: बड़ोखर के श्मशान घाट रोड पर दुकान में अचानक भीषण आग,लाखों रुपए का माल जलकर हुआ खाक, पुलिस मामले की जांच में जुटी
मुरैना जिले के स्टेशन थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोखर के श्मशान रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब धीरज राठौर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। वही दुकानदार के द्वारा आरोप लगाया गया कि किसी ने जानबूझकर दुकान में आग लगाई है।