आज़मगढ़: ग्रामीण सफाई कर्मियों ने संचारी रोग पर लगाम कसने के लिए नालियों से लेकर गलियों तक सफाई का अभियान छेड़ा, जागरूक भी किया
आजमगढ़ में संचारी रोग पर लगाम कसने के लिए स्वच्छता का बड़ा अभियान छेड़ दिया गया है जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत में ताबड़तोड़ सफाई अभियान चलाई जा रही है नालियों से लेकर गलियों तक की सफाई कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि रोगों पर प्रभावित नियंत्रण पाया जा सके और साथ ही बढ़ते मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए छिड़काव भी किया जा रहे हैं