बागपत: डौला गांव में टूटने की कगार पर है बिजली का खंभा, खंभा टूटने से जनहानि की आशंका
Baghpat, Bagpat | May 31, 2026 रविवार की दोपहर करीब एक बजे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिका के मुताबिक डौला गांव में एक बिजली खंभा जर्जर हालत में पहुंच गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि श्रीभगवान शर्मा के मकान के बाहर लगा बिजली खंभा काफी क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।