शाहबाद: हरदोई मार्ग स्थित नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का शुभारंभ परिवहन मंत्री ने किया
सोमवार को दोपहर 2:00 बजे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हरदोई रोड स्थित नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी भी मौजूद रहीं। परिवहन मंत्री ने बताया शाहाबाद से जाने वाली बसें कौन-कौन से मार्ग पर चलेगी इसकी सूची भी उपलब्ध कराई।