सेन्हा: सेन्हा बदला पंचायत के करंज डीपा में पार्क निर्माण का विरोध और वन पट्टा की मांग को लेकर ग्राम सभा आयोजित हुई
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बदला के करंज डीपा में पार्क निर्माण कार्य के विरोध और वन पट्टा दिए जाने को लेकर रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे ग्राम प्रधान राजू पाहन की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। बैठक में सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे।