जगदलपुर: ऑपरेशन अमानत के तहत जगदलपुर में आरपीएफ की तत्परता से यात्री का खोया बैग मिला, जिसे सुरक्षित लौटाया गया
रेलवे सुरक्षा बलपोस्ट जगदलपुर द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंपकर सराहनीय कार्य किया गया। मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह लगभग सवा नौ बजे ओडिशा निवासी कमला कांत दास आरपीएफ पोस्ट जगदलपुर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।