अशोक नगर: अथाई खेड़ा के पास बाइक फिसली, 21 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के अथाई खेड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ढेकन गांव निवासी हेमंत पुत्र दौलत प्रसाद ओझा उम्र 21 वर्ष गुरुवार को रात 8:00 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था इसी दौरान अथाई खेड़ा के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे युवक के सिर में चोटें आई हैं