सिराथू: अपनी शादी की दावत देकर लौट रहे दूल्हे की हादसे में हुई मौत, अंतिम सफर के साथी बने ताज मल्लाहन में शामिल हुए बाराती
कड़ा धाम इलाके के ताज मल्लाहन के रहने वाले अनिल की शादी 7 जून को परास गाँव में होनी थी।लेकिन शनिवार शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया है।बताया जाता है कि शुक्रवार देर अनिल अपनी शादी की दावत बाटकर लौट रहा था।टेंवा टिकरी में हादसे के दौरान उसकी मौत हो गई।शनिवार शव गाँव आने पर अंतिम संस्कार किया गया।परिवार और गाँव में कोहराम था।सारी खुशियाँ ग़म में बदल गई।