सिराथू: सिराथू क्षेत्र में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट सेकंड स्टेट टॉपर को सिराथू क्षेत्राधिकारी और नायब तहसीलदार ने किया सम्मानित
शुक्रवार को सिराथू क्षेत्र के एक विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया है।जिसमें बतौर अतिथि के रूप में पहुंचे सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा और नायब तहसीलदार अंकिता पाठक ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2025 की परीक्षा में इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाली अनुष्का सिंह को सम्मानित किया है।