सिराथू: भरवारी पावर हाउस में बिजली निजीकरण के खिलाफ अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जलायी सरकार के नियमों की प्रतियां
बिजली निजीकरण के खिलाफ शनिवार को भरवारी पावर हाउस में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहां- निजीकरण से आम लोगों से लेकर विभाग के लोगों का नुकसान होगा।सरकार के नियमों की प्रतियां भी जलाई गई है।कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो 29 मई से अनिश्चितकाल हड़ताल कर देंगे।