सिराथू: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिराथू में कई जगह की छापेमारी, बंद पानी की बोतल और फलों का लिया गया सैंपल
कौशांबी के खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले के सिराथू और मंझनपुर में छापेमारी शुक्रवार शाम को हुई है।सिराथू में बंद पानी के बोतल जिओ वाटर स्थल पर जाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहाबुद्दीन सिद्दीकी ने सैंपल लेकर लैब भेज कर जांच करने की बात कही है। करनपुर सौरई में कुछ फलों के सैंपल लिए गए हैं और खराब फलों को नष्ट कराया गया है।अन्य जगह पर भी सैंपल लिए गए।