सिराथू: तेज़ रफ्तार बाइक सवार युवक नेशनल हाईवे किनारे केसव्वापुर में एक घर में घुसकर टकराने से हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के केसव्वापुर में हाइवे किनारे एक घर में शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर घुसा।दीवार से टकराकर उस युवक की मौत हो गई।मूरतगंज से सैनी की ओर यह युवक जा रहा था।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस ने शव भेजकर शिनाख्त और जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है।