पोहरी: पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान व पुलिस टीम ने हेलमेट लगाकर निकाली बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक
थाना पोहरी पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के चलते दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाकर रैली निकाली जिसके माध्यम से लोगों को हेलमेट लगाने हेतु जागरूक किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में 26 अप्रेल से 6 मई तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान 2 मई को शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रैली निकाली गई।