क्षेत्र में हुई हल्की बारिश के बाद किसानों ने खेतों में जुताई और भूमि तैयारी का काम तेज कर दिया है। बारिश से मिट्टी में पर्याप्त नमी आने से कृषि कार्यों में गति आई है। किसान आगामी फसल के लिए जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। सुहावने मौसम से खेतों में काम आसान हो गया है।।