बालाघाट: बस स्टैंड में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं, नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर व पुलिस प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण
नगर पालिका अध्यक्ष बालाघाट भारती ठाकुर एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार लगभग प्रातः 9 बजे आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान वहां मौजूद ऑटो चालकों, ठेला संचालकों एवं बस चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि बस स्टैंड परिसर