झालरापाटन: 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, झालावाड़ के आमेठा में मामा के घर में दी जान
आमेठा गांव में बुधवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने मामा के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।किशोरी की पहचान कोलाना निवासी हजारीलाल भील की 17 वर्षीय बेटी कुमकुम के रूप में हुई है। हजारीलाल ने गुरुवार सुबह 7 बताया कि कुमकुम को उसके मामा शंभू और रामबाबू तीन दिन पहले खेती-बाड़ी के काम मदद के लिए लेकर गए थे।