कोरबा: पत्नी की मौत के बाद पिता ने नवजात को गैर के हवाले किया, तीन लाख के इकरारनामे से उठा सौदेबाजी का संदेह
Korba, Korba | May 25, 2026 कोरबा जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रसव के कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद पिता ने नवजात शिशु को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया और बाद में उसे संजीवनी एक्सप्रेस के चालक के हवाले कर दिया।