कोतवाली थाना क्षेत्र के औराही गांव निवासी 55 वर्षीय अनवर अपने बेटे के साथ बाइक से मुंडेरवा जा रहे थे। उमरी के पास अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय बाइक से टकरा गई, जिससे अनवर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी मुंडेरवा पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया। उनका उपचार जारी है।