चरखारी: चरखारी में पनीर पार्टी में न बुलाने पर हुई मारपीट, 2 युवक घायल, तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
चरखारी के मोहल्ला वासुदेव निवासी विकास यादव ने बीती शाम अपने बुआ के बेटे अमित यादव के साथ खेत में ट्रैक्टर चलवा रहा था। पास ही दोनों खाने के लिए पनीर बना रहे थे। इसी दौरान कस्बे के नारायण, देवीदीन और दस्सू वहां पहुंचे और पनीर खिलाने की जिद करने लगे। विकास और अमित ने मना कर दिया तो तीनों ने नशे की हालत में मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज की है।