बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के माधोपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, दो किशोर घायल, पटना रेफर
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात गोलीबारी तक पहुंच गई। गोलीबारी की घटना में दो किशोर बबलू यादव का पुत्र आर्यवीर कुमार और अनिल यादव का पुत्र आकाश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बख्तियारपुर CHC में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद