पीरो: हसन बजार में ट्रेन की चपेट में आने से टेंट संचालक की हुई मौत
Piro, Bhojpur | Apr 30, 2026 आरा–सासाराम रेलखंड पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार स्टेशन के समीप गेट संख्या-33 के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान हसनबाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव निवासी सत्य नारायण ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार विश्वास के रूप में की गई है।