राजनांदगांव: कोतवाली थाना क्षेत्र मोतीपुर रेलवे फाटक के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे एक व्यक्ति पर पुलिस ने की कार्रवाई
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर रेलवे फाटक के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पी रहा है।जिससे आने-जाने वाले लोगों को नागवार गुजर रहा है,की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया इसके विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट तहत गिरफ्तार कर जुर्म जमानती होने पर सक्षम जमानतदार पेश करने पर रिहा किया गया