बागपत: कोतवाली बागपत क्षेत्र की एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Baghpat, Bagpat | Apr 19, 2025 शनिवार को करीब साढे तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत क्षेत्र की एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर महिला का उपचार चल रहा है। उधर, कोतवाली बागपत प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।