घोड़ाडोंगरी: नीट पेपर लीक मामले में घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस का मशाल जुलूस, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
शनिवार रात 8 बजे घोड़ाडोंगरी नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह मशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।