गुना नगर: घोसीपुरा में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, पत्नी की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में 4 अप्रैल 2026, रात करीब 8:30 बजे पति पवन रजक ने पत्नी दीपा रजक पर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी दीपा को गुना से भोपाल रेफर किया गया, जहां 7 अप्रैल सुबह करीब 6 बजे हमीदिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।