अजमेर: शहर में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज, मांगें नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Ajmer, Ajmer | Jul 6, 2026 सोमवार को दोपहर 1 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार अजमेर। शहर में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। वाल्मीकि समाज संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर हटाए गए सफाई कर्मचारियों को तत्काल बहाल करने, बकाया वेतन का भुगतान कराने और पूर्व में हुए समझौतों को लागू करने की मांग की है।