करछना: लहर पतेर गांव में चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में घुसकर चोरी की घटना को दिया अंजाम जांच में जुटी पुलिस
करछना थाना क्षेत्र के सेमरी तालुका पूरवा का मजरा लहर पतेर गांव निवासी राजमणि पुत्र देवकरण के यहां बीती रात को चोरों ने धावा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां अलमारी में रखे गए 50 हजार रुपए नगदी एवं 5.50 लाख रुपए तक सोने चांदी के आभूषण को चोरी किया है। मंगलवार सुबह करछना पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुट गई है।