विदिशा नगर: डंडापुरा बालाजी एनक्लेव में रहवासियों के धरने में पहुंचे नपाध्यक्ष प्रतिनिधि, जल्द निर्माण का दिया आश्वासन
बुधवार शाम बालाजी एनक्लेव के पास धरने में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने पहुंचकर रोड बनाने की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। पिछले 18 सालों से महज 50 मीटर की रोड ना होने की वजह से जल भराव की समस्या से परेशान हो रही है। रहवासियों ने आज सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया था। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा कहा कि इस रोड का टेंडर दोबारा किया जा रहा है।