सुजानगढ़: सुजानगढ़ में गायों के झुंड से सड़क पर अफरा-तफरी, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सुजानगढ़ का बताया जा रहा है। वीडियो में गायों का झुंड तेज रफ्तार में गली से निकलकर अचानक मुख्य सड़क पर दौड़ता दिख रहा है। अचानक गायों के आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई, कुछ लोग गिर पड़े और वाहन चालक भी घबरा गए।