जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा, कहा- यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं, बल्कि मीठा है
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया। श्री अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं।