बड़वानी: कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य में जन भागीदारी के साथ किया श्रमदान
बड़वानी जल संचय जन भागीदारी एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय में रेस्ट हाउस के समीप स्थित पहाडी पर वर्षा के जल को रोकने के उद्देश्य से पहाड़ियों पर कंटूर ट्रेंच का निर्माण श्रमदान द्वारा किया गया।जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे इस कार्य के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला सहित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।