चाचौड़ा: जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अंतिम चयन सूची प्रकाशित की गई
गुना जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की जिला चयन समिति ने अंतिम चयन सूची 1 जून को प्रकाशित की है। समिति ने शेष 19 प्रकरणो में दावा आपत्ति दस्तावेजो की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी राघोगढ़ और चाचौड़ा जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे है। समिति ने राघोगढ़ और चाचौड़ा परियोजना अधिकारी को चयनित आवेदकों के दो दिन में नियुक्ति आदेश जारी जारी करने निर्देश दिए।