बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा हुई, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक सोमवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की. बैठक में सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गयी. सर्वप्रथम विभिन्न पेंशन योजनाओं, अनुदान योजनाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को लेकर कई निर्देश दिए.