बांधवगढ़: जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 69 फरियादें, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने जिले के दूर-दराज से पहुंचे 69 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं। गोपी सिंह ने निजी पट्टे पर लगे बीएसएनएल मोबाइल टॉवर को हटाने या किराया दिलाने की