केरसई: केरसई नगड़ाटोली के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के बाद सिमडेगा भेजे गए
Kersai, Simdega | Apr 16, 2026 केरसई नगड़ाटोली के पास गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक को हल्की चोट लगी। मिली जानकारी के अनुसार सूरज लकड़ा ,प्रसून लकड़ा एवं अनीश लकड़ा तीनों टैसेर नवा टोली निवासी एक ही बाइक से दनगद्दी गए थे और लौट गए थे इसी दौरान नगड़ाटोली के पास गिरे जिससे कि सूरज और प्रसून को गंभीर चोट लगी।