बिचौली हप्सी: पानी की समस्या लेकर पार्षद के पास पहुंची महिलाएं, पार्षद ने हिंदू-मुस्लिम में बांटा, कहा- किसने ज्यादा बच्चे पैदा किए
स्वच्छता में अव्वल रहने वाला इंदौर इस समय गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। शहर के 85 में से 14 वार्डों में नर्मदा सप्लाई और बोरिंग दोनों ही फेल हो चुके हैं, जिससे हालात जल आपातकाल जैसे बन गए हैं।शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच जनप्रतिनिधियों के बयान भी विवाद का कारण बन रहे है