कटघोरा: राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: जेल में दोस्ती से बनी साजिश, कट्टे और चोरी की बाइक से वारदात; 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
कोरबा जिले के बहुचर्चित राज ज्वेलर्स लूट प्रकरण का पुलिस ने सोमवार की दोपहर तीन बजे बड़ा खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों आरोपी पहले हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके थे और वहीं उनकी दोस्ती हुई थी।