कासगंज: कासगंज पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मथुरा घटना पर कहा, नाव में ज्यादा लोग होने से हुआ हादसा
यूपी के कैबिनेट मंत्री और कासगंज जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मथुरा मथुरा नाव हादसे पर सोमवार दोपहर 1 बजे बयान दिया। और मथुरा की घटना को बड़ी घटना बताया। और कहा अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। अभी भी एक शव लापता है, जिसकी तलाश के लिए SDRF, NDRF और गोताखोरों सहित 7 टीमें लगाई गई हैं। और नाव में जादा लोग होने से यह हादसा हुआ।