चाईबासा: खेत में घुसे मवेशियों ने चरी धान की फसल, विरोध पर दो गुटों में मारपीट, SC/ST एक्ट में केस दर्ज
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड के सोनपड़सा गांव में गाय-बैलों द्वारा धान की फसल चरने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। खुले हुए मवेशियों के खेत में घुसने से कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई, जिससे नाराज किसानों और मवेशी मालिकों के बीच जमकर बवाल हुआ।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से छुट्टा मवेशी लगातार खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे।