हज़ारीबाग: चौपारण में नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ अफीम की खेती नष्ट
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। 13 जनवरी 2026 को मिली सूचना के आधार पर ग्राम मुरानिया में पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की फसल को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मौके से 4 डिलीवरी पाइप भी बरामद कर नष्ट किए गए। अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।