हज़ारीबाग: मकर संक्रांति पर हजारीबाग के बाजारों में छाई रौनक, तिल-गुड़ की मिठाइयों से महका शहर
हजारीबाग:मकर संक्रांति को लेकर हजारीबाग के बाजारों में रौनक है। तिल, गुड़ और पारंपरिक मिठाइयों की खुशबू से माहौल उत्सवमय बना हुआ है।शहर में 500 से अधिक स्टॉल लगे हैं, जहां तिलकुट, गजक और लड्डू की जमकर बिक्री हो रही है। व्यापारियों के अनुसार ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।