हज़ारीबाग: हजारीबाग के युवा आवारा कुत्तों की मदद के लिए आए आगे, एंटी रेबीज वैक्सीन अभियान शुरू
आवारा कुत्तों को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच हजारीबाग से एक सकारात्मक पहल सामने आई है।यहां ‘पहल संस्था’ से जुड़े युवाओं ने स्ट्रीट डॉग्स के लिए एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है।वार्ड नंबर 23 में लगाए गए कैंप में 109 आवारा कुत्तों को वैक्सीन दी गई।संस्था के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के अनुसार यह मानवीय प्रयास है,जिससे रेबीज जैसी घातक बीमारी रोका जाय।