बहराइच: बहराइच जिले में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
बहराइच जिले में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार 8 जून 2026 को आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 8, 9 व 10 जून को जिले में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया। वहीं संबंधित को निर्देश जारी किए है।