जहानाबाद: मेडिकल स्टोर हड़ताल, सरकारी अस्पताल और जन औषधि केंद्र से लें दवा
जहानाबाद जिले में फार्मेसी दुकानों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने आमजन से बुधवार शाम करीब 4 बजे अपील की है कि आवश्यक दवाएं सरकारी अस्पताल स्थित दवा दुकानों, जन औषधि केंद्रों और नर्सिंग अस्पतालों से प्राप्त करें। किसी भी समस्या या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06114-223013 पर संपर्क किया जा सकता है।