कुंडम: तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से दो युवक हादसे में घायल, इलाज जारी
कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम गौरी के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक और खतरनाक मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारकर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रार्थी ज्ञानचंद मसराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा दीपक और रिश्ते का नाती भूपत मसराम बेहना पानी गांव से एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे